मनोरंजन

रणबीर कपूर ने “जय माता दी” बोल कर मनाया क्रिसमस, केक में जलाई आग ..

मुंबई 26 दिसंबर 2023|बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में, उन्होंने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा रिवील करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इसके बाद, एक्टर को क्रिसमस लंच पर चाचा कुणाल कपूर (शशि कपूर के बेटे) और अन्य कजिन्स के साथ मस्ती करते देखा गया। उनके सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

रणबीर कपूर ने क्रिसमस लंच पर बोला ‘जय माता दी’
कपूर परिवार की परंपरा के अनुसार, कुणाल हर साल क्रिसमस लंच के लिए क्रिसमस केक/पुडिंग का आयोजन करते हैं। ज़हान को लगभग हर साल इस पर ड्रिंक की एक बोतल डालते हुए देखा जाता है और कुणाल इसे अंतिम रूप देने के लिए आग लगा देते हैं। इस साल, रणबीर परंपरा के लिए कुणाल के साथ बैठे और केक जलाए जाने पर उत्साह से ‘जय माता दी’ बोलते सुनाई दिए। हालांकि, उनकी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया।

https://www.instagram.com/indian_entertainment_daily/?utm_source=ig_embed&ig_rid=dad8c35a-99f7-4274-8b30-93cf046f38f0

फनी है रणबीर का अंदाज
हाल में ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूरा कपूर परिवार एक साथ डायनिंग टेबल पर बैठा नजर आ रहा है। इस दौरान एक केक के ऊपर वाइन डाली जाती है और फिर ‘जय माता दी’ बोलकर रणबीर कपूर उसमें आग लगाते हैं। उनका फनी अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। वैसे केक में आग लगाने की ये प्रक्रिया विदेशों में प्रचलिट है। इससे केक में और अधिक स्वाद आता है। रणबीर कपूर के ‘जय माता दी’ बोलते ही परिवार के बाकी सदस्य भी जय माता दी बोलते हैं। वहीं आलिया भी इस दौरान रणबीर के बगल ही बैठी होती है।

Back to top button