बिग ब्रेकिंग

महिला वक़ील से रेप: कांग्रेस नेता पर ADPO के साथ बलात्कार का मामला दर्ज…..दोस्ती कर प्यार का इजहार किया, फिर किया कई बार रेप….ब्लैकमेलिंग कर इज्जत और पैसे दोनों लूटता रहा…

शिवपुरी 5 नवंबर 2021। आशिक मिजाज कांग्रेस नेता ने महिला वकील को प्यार के झांसे में लिया, फिर ब्लैकमेल कर पैसे और इज्जत महीनों तक लूटता रहा। महिला वकील ने कांग्रेस नेता पर रेप की FIR दर्ज कराई है। मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी का है, जहां कांग्रेस नेता गिर्राज शर्मा पर रेप की FIR कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक गिर्राज शर्मा की मुलाकात एक केस के सिलसिले में वकील से हुई थी। कुछ महीने पहले छतरपुर में खदान का काम करने के दौरान पैसों के लेनदेन में फर्जीवाड़ा का गिर्राज पर दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान ही शर्मा की महिला एडीपीओ से बातचीत शुरू हुई। शर्मा ने बातों में उसे फंसा लिया। फिर प्यार का झांसा देने लगा। शादीशुदा होने के बावजूद उसने शादी का नाटक किया। इसके बाद महिला वकील से दुष्कर्म करता रहा।

यही नहीं, बाद में आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ऐसा कर उसने लाखों रुपए ऐंठ लिए। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप सहित अवैध वसूली व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि पहली बार पीड़िता की चाय में नशे की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।।

महिला एडीपीओ जिस मकान में रहती थी उसी मकान में गिर्राज शर्मा भी रहता था। महिला तलाकशुदा थी और गिर्राज शर्मा भी शादीशुदा है। गिर्राज ने शादीशुदा होने के बाद भी महिला एडीपीओ को शादी का वादा किया और उससे संबंध बनाए। उसे भरोसा दिलाने के लिए गले में वरमाला डालकर गिर्राज ने फर्जी शादी भी कर ली थी। महिला ने आरोप लगाया है कि गिर्राज ने पहली बार चाय में नशे की दवा मिलाकर उससे दुष्कर्मकिया था और इसके बाद से उसे ब्लैकमेल करने लगा था।

Back to top button