बिग ब्रेकिंग

सहायक खाद्य अधिकारी गांधीजी के खिलाफ टिप्पणी मामले में गिरफ्तार…..दो दिन पहले ही किये गये थे सस्पेंड… फेसबुक पर की थी…

रायपुर 30 दिसंबर 2021। सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे सस्पेंड के बाद अब गिरफ्तार हो गये हैं। महात्मा गांधी पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में संजय दुबे को पिछले दिनों ही सस्पेंड किया गया था। हालांकि सस्पेंड करने के बाद ही ये कयास लग रहे थे कि संजय दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

आज संजय दुबे के खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय दुबे को गिरफ्तार कर लिया और मुलाहिजा के लिए भेज दिया है। इससे पहले 27 दिसंबर को संजय दुबे ने फेसबुक पर महात्मा गांधी पर टिप्पणी की थी।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने व समाज में वैमनस्यता फैलाने सम्बन्धी टिप्पणी करने के मामले में प्रार्थी हीरा नागर्ची की शिकायत पर थाना गंज में आरोपी संजय दुबे के विरूद्ध अपराध क्रमांक 281/2021 धारा -153क, 505 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था।

Back to top button