हेडलाइन

मनीष मिश्रा का इस्तीफा: सहायक शिक्षक फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी भंग….अब कार्यवाहक कार्यकारिणी करेगी काम, मनीष मिश्रा ने इस्तीफे के बाद कहा….

रायपुर 26 सितंबर 2022। सहायक शिक्षक फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। अब चुनाव होने तक सहायक शिक्षक फेडरेशन की मौजूदा कार्यकारिणी, कार्यवाहक कार्यकारिणी के तौर पर काम करेगी।

nwnews24.com की सहयोगी संस्था news cut to cut से बात करते हुए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के लोकतंत्र के मुताबिक प्रत्येक 3 साल में कार्यकारिणी का चुनाव कराना जरूरी है।

फेडरेशन के नियम के मुताबिक 3 साल पूरे होने पर कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। अब जब तक नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक यह कार्यकारिणी बतौर कार्यवाहक काम करेगी। अब फेडरेशन की कार्यवाहक कार्यकारिणी कोई बड़ा नीतिगत फैसला नहीं लेगी, लेकिन जो संगठन कार्य होगा उसका सुचारू रूप से संचालन जरूर करेगी। अब प्रदेश अध्यक्ष का चयन होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से नई कार्यकारिणी तैयार की जाएगी। इस्तीफा देने के बाद news cut to cut से बात करते हुए मनीष मिश्रा ने बताया कि….

फेडरेशन के संविधान के मुताबिक मैने अपना इस्तीफा दे दिया है। चुनाव आयोग को इसकी सूचना दे दी गई है, अब चुनाव आयोग अपना काम करेगा, मैं अब सिर्फ कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करूंगा।

Back to top button