मनोरंजनस्पोर्ट्स

शादी के 12 साल बाद अलग होंगे सानिया मिर्जा और शोएब मलिक!, इस वजह से होने जा रहे एक-दूसरे से दूर….

नई दिल्ली 08 नवंबर 2022: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक निस्संदेह खेल जगत के सितारे हैं। स्पोर्ट्स पावर कपल सानिया और शोएब अपने प्यारे बेटे इज़हान के साथ एक आदर्श परिवार की मिसाल हैं। हालांकि, इंटरनेट पर यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के अलग होने की राह पर हैं।

सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को अपने बॉयफ्रेंड व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी रचाई थी। शोएब और सानिया दोनों ने ही इस शादी से पहले अपने पुराने पार्टनर से ब्रेकअप कर लिया था। जहां शोहराब मिर्जा के साथ सानिया की सगाई टूट गई थी, वहीं शोएब मलिक सानिया से पहले आयशा सिद्दीकी से शादी कर चुके थे। हालांकि, सानिया से शादी से पहले उन्होंने आयशा को तलाक दे दिया था। इस कपल को 30 अक्टूबर 2018 को एक बेटे का आशीर्वाद मिला था, जिसका नाम इन्होंने इजहान मिर्जा मलिक रखा है। अब खबर है कि सानिया और शोएब के बीच अनबन हो गई है।

दरअसल, इस बात की अटकलें तब से तेज हो गई हैं, जब सानिया व शोएब ने बीते दिनों अपने बेटे इज़हान का जन्मदिन एक साथ मनाया और शोएब ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं, लेकिन सानिया ने पार्टी से तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं कीं। इसने प्रशंसकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है और यही इनके बीच की अनबन की वजह बताई जा रही है।

इस बीच, 4 नवंबर 2022 को सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे इजहान के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं।’

https://www.instagram.com/p/Ckhpne1v-9C/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bd4e23fb-c207-4bee-8988-1c1bcaaa571e

इससे पहले, सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?’ इससे भी कपल के ब्रेकअप के कयास लग रहे हैं। हालांकि, अभी तक सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने इस पर अपना बयान नहीं दिया है। यही नहीं, शोएब मलिक से पाकिस्तानी क्रिकेट शो ‘आस्क द पवेलियन’ में सानिया मिर्जा की टेनिस एकेडमी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है, जिस पर सभी हैरान रह गए थे।

पाकिस्तानी मीडिया में इसे लेकर चर्चा तेज है कि दोनों की शादी खतरे में है। दोनों की शादी में खटपट का अंदेशा लोग इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि हाल ही में बेटे इजहान का जन्मदिन था तो शोएब और सानिया दोनों ने साथ में इसे सेलिब्रेट किया। हालांकि शोएब मलिक ने तो इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की लेकिन सानिया मिर्जा ने ऐसा नहीं किया। पाकिस्तानी मीडिया में खबरें हैं कि शोएब मलिक ने एक शो के दौरान सानिया को धोखा दिया। दोनों के बीच अलग होने की खबरों को इसलिए भी ज्यादा बल मिलने लगा है क्योंकि हाल ही में सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट किया है जिसमें वो अपने बेटे के साथ नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कमेंट में लिखा है, ‘ये वो पल हैं जो कि मुझे मुश्किल वक्त से निकालते हैं’।

Back to top button