हेडलाइन

स्कूल बिग ब्रेकिंग : स्कूल निरीक्षण के लिए 29 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… देखिये किन-किन अधिकारियों को किस जिले की मिली जिम्मेदारी… 8 बिंदुओं पर जारी हुआ निर्देश

रायपुर 14 जुलाई 2022। स्कूलों में अब शिक्षा गुणवत्ता को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है। 18 जुलाई से स्कूलों में इंस्पेक्शन का खास अभियान शुरू हो रहा है। स्कूल विभाग विभाग ने इस अभियान को लेकर अलग-अलग अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। अपर संचालक, संयुक्त संचालक और उप संचालक स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ प्राचार्यों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है। कुल 29 अलग-अलग जिलों में निरीक्षण के लिए अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गयी है।

इस बाबत 8 बिंदुओं का गाइडलाइन भी अधिकारियों को जारी किया गया है। सभी संयुक्त संचालक, उप संचालक और सहायक संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वो कम से कम हर दिन 10-10 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। वहीं डीईओ व अधीनस्थ सहायक संचालक भी कम से कम 10 स्कूलों का इंस्पेक्शन करेंगे। बीईओ और एबीईओ 10-10 स्कूलों का और संकुल समन्वयकों द्वारा अपने अपने संकुलों में कम से कम 5 स्कूलों मिडिल व प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करेंगे।  

Back to top button