हेडलाइन

स्कूल न्यूज : शनिवार को कक्षाएं अब 9 बजे से 1 बजे तक…… देखिये स्कूल का बदला समय….आदेश पढ़िये

जशपुर 10 दिसंबर 2022। प्रदेश में लगातार सर्दी बढ़ रही है, खासकर सरगुजा क्षेत्र सर्दी का सबसे ज्यादा सितम झेल रहा है, लिहाजा कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया जा चुका है। सरगुजा संभाग की बात करें तो सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़, कोरिया के बाद अब जशपुर में स्कूल के वक्त में बदलाव किया गया है। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीईओं ने स्कूलों का समय बदल दिया है। हर शनिवार को सुबह 7.30 बजे से लगने वाले सरकारी स्कूल आज से सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। दो पालियोें में लगने वाले स्कूलों का समय भी बदला है।

जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूल जहां पहली पाली की कक्षा सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगते थे, वे अब सुबह 8.30 बजे से 12.15 तक पढ़ाई होगी। इसी तरह दूसरी पाली में पहले जहां स्कूल दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक संचालित होते थे, वे अब दोपहर 12.30 से शाम 4.30 तक संचालित होंगे।मतलब दूसरी पाली में भी बच्चों को राहत दी गई है, क्योंकि शाम 5 बजे तक शहर घर पहुंचने में बच्चों की ठंड से अब कंपकंपी नहीं छूटेगी। दो पालियों में लगने वाले स्कूलों के लिए बदला गया समय सोमवार से शनिवार तक के लिए है।

निजी स्कूलों को इसी समय पर लगाना होगा

कई निजी स्कूल कड़ाके की इस ठंड में सुबह 7:30 बजे से कक्षाएं लगा रहे हैं। बच्चों को रोजाना सुबह 6 बजे से उठकर तैयार होना पड़ता है। जिससे कई बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल लगने के लिए बदला गया यह समय सभी स्कूलों के लिए है। सभी शासकीय, अशासकीय व अनुदान प्राप्त स्कूलों के प्राचार्य को आदेश भेजा जा चुका है।

Back to top button