बिग ब्रेकिंगशिक्षक/कर्मचारीहेडलाइन

स्कूल अब 10.30 से 3.30 तक… स्कूल के समय में हुआ बदला.. देखिये एकल पाली और दो पाली में संचालित स्कूलों की टाइमिंग..

कोरिया 6 दिसंबर 2022। सरगुजा संभाग में सर्दियों की वजह से स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गयाहै। सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। प्रदेश में इन दिनों सर्दी कड़ाके की पड़ रही है। सरगुजा संभाग में सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बाद अब कोरिया जिले में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

स्कूल की टाइमिंग बदली..: ठंड की वजह से स्कूल की टाइमिंग बदली….अब इस नये टाइम टेबल पर लगेंगे स्कूल

अब कोरिया जिले में भी स्कूल की टाइमिंग बदली है। स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस बाबत डीईओ ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक दो पालियों वाले स्कूल में सोमवार से शनिवार तक पहली पाली सुबह 9.00 बजे से 12.30 बजे तक चलेगी, वहीं दूसरी पाली की कक्षा सोमवार से शनिवार तक 12.45 से 4.15 तक लगेगी।

स्कूल टाइमिंग- ब्रेकिंग : स्कूलों का समय बदला, आदेश हुआ जारी… देखिये अब कब से कब तक स्कूलों का होगा संचालन

वहीं एक पाली में संचालित स्कूलों में कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक 10.30 से अहराह्न 3.30 बजे तक लगेगी। वहीं शनिवार को 8.45 से 12.45 बजे तक कक्षाएं लगेगी। छात्र के स्वास्थ्य को देखते हुए सरगुजा क्षेत्र के स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। ये बदलाव 31 दिसंबर तक के लिए किया गया है। पढ़िये आदेश

Back to top button