हेडलाइन

स्कूल का प्राचार्य गिरफ्तार : छात्राओं की शिकायत पर हुआ एक्शन… थाना पहुंचकर छात्राओं ने ..

भिलाई  8 अक्टूबर 20222। छेड़खानी मामले में प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई शांति नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज करायी थी। छात्राओं का आरोप था कि प्राचार्य अपने चैंबर में बुलाकर उनके साथ छेड़खानी करते हैं।  इसे लेकर स्कूल की 8 से 10 छात्रा सुपेला थाना पहुंची थी। उन्होंने अपने प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं पर शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर एसपी अभिषेक पल्लव ने संज्ञान लेते हुए तुरंत पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये।

इस मामले में एसपी के निर्देश पर सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल के आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है । पाक्सो एक्ट के तहत प्रिसिपल आनंद कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

Back to top button