राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए नन्दौकलाँ के तीन विद्यार्थी चयनित…… राधा, सुषमा और डेविड करेंगे खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

जांजगीर 1 अक्टूबर 2021। शिक्षा जिला सक्ती के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नन्दौरकला, विकास खण्ड सक्ती में अध्ययनरत तीन विद्यार्थी राधा सतनामी, सुषमा सतनामी और डेविड यादव का अंडर 14 कबड्डी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है । ये तीनों विद्यार्थी बिलासपुर में 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित 21वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग की ओर से भाग लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इन विद्यार्थियों के राज्य स्तर में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती  मीता मुखर्जी, जिला क्रीड़ा अधिकारी  अमर सिंह राज, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सक्ती  कामता प्रसाद राठौर, विकास खण्ड क्रीडा अधिकारी  चतुर सिंह चंद्रा, संकुल प्राचार्य  राम प्रताप सिंह कंवर, संकुल समन्वयक  मदन मोहन जायसवाल, संस्था प्रभारी संजीव कुमार सूर्यवंशी,  दीपिका राठौर, शाला विकास समिति के सदस्यों, पालकों, नागरिकों, सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

खेल क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका मिडिल स्कूल नन्दौरकलाँ

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नन्दौरकलाँ एक नान पीटीआई विद्यालय है फिर भी हर वर्ष यहाँ के विद्यार्थी विभिन्न खेलों के विभिन्न स्तर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। विद्यालय के गणित शिक्षक श्री संजीव कुमार सूर्यवंशी के प्रयास और मार्गदर्शन में यहां के कई बच्चे कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, थ्रो-बाल और तैराकी जैसे खेलों में राज्य स्तर तक चयनित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। हर वर्ष यहां से बच्चे विकास खण्ड, जिला संभाग या जोन स्तर में बेहतरीन प्रदर्शन करके राज्य स्तर के लिए चयनित होते हैं। साथ इस विद्यालय में तीरंदाजी खेल के लिए भी सामाग्री शिक्षक के द्वारा स्वयं के व्यय से खरीदा गया है।

Back to top button