ब्यूरोक्रेट्स

SDM गिरफ्तार : मंथली वसूली मामले में SDM गिरफ्तार…. दफ्तर से लिया गया हिरासत में…जानिये क्या है पूरा मामला

कैथल 19 जनवरी 2022। चंडीगढ़ के कैथल में SDM को वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है। स्टेट विजिलेंस की टीम ने एसडीएम अमरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।  स्टेट ब्यूरो विजिलेंस अंबाला ने कैथल SDM अमरेंद्र को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। अमरेंद्र सिंह के पास अंबाला में जिला परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार था। उनके खिलाफ कैथल के ट्रांसपोर्टर की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई थी। हरियाणा विजिलेंस ने अमरेंद्र की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

वहीं कैथल के कलेक्टर प्रदीप ने बताया कि उन्हें पता चला कि दोपहर को विजिलेंस की टीम जांच के लिए कैथल आई थी। एसडीएम आज ड्यूटी पर थे। इसी बीच विजिलेंस ने जांच के दौरान हिरासत में ले लिया। अंबाला के एक पुराने मामले में जांच चल रही है। वे कुछ दिन पहले अपने पिताजी की तबीयत खराब होने के कारण छुट्‌टी पर चले गए थे।

Back to top button