हेडलाइन

देखिये कौन जीता, कौन हारा: मंत्री अमरजीत भगत सहित ये दिग्गज चुनाव हारे, भाजपा के सभी दिग्गज व नये नवेले प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

रायपुर 3 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में रुझान अब नतीजे में बदलने लगे हैं। हालांकि अब ये तय हो गया है कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनने वाली है। 90 सीटों में भाजपा ने अपने खाते में 53 सीटें डालती दिख रही है, वहीं कांग्रेस के पास 34 और अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही है। डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। फिलहाल मतों की गिनती अभी जारी है।

वहीं भाजपा ने 4 सांसदों को टिकट दिया था। इनमें विजय बघेल पीछे चल रहे हैं।रायपुर उत्तर से बीजेपी के पुरंदर मिश्रा करीब 23 हजार वोट से जीत गए हैं। धरसींवा से बीजेपी प्रत्याशी अनुज शर्मा भी 45 हजार वोट से जीत गए हैं। इससे पहले अभनपुर सीट से बीजेपी के इंद्रकुमार साहू 15 हजार वोट से जीत गए थे। आरंग सीट से कांग्रेस के मंत्री शिव डहरिया भी पीछे चल रहे हैं। रायपुर में राजेश मूणत के घर समेत जगह-जगह जश्न का माहौल शुरू हो गया है।

  • मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर से चुनाव हारे
  • अभनपुर से कांग्रेस के धनेंद्र साहू हारे

इनकी हुई अब तक जीत

  • राजनांदगांव से भाजपा के रमन सिंह चुनाव जीते
  • रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत चुनाव जीते
  • तखतपुर से भाजपा से धर्मजीत सिंह चुनाव जीते
  • रायपुर उत्तर से भाजपा के पुरंदर मिश्रा जीते, कुलदीप जुनेजा हारे
  • बिलासपुर से अमर अग्रवाल चुनाव जीते
  • बीजापुर से कांग्रेस के विक्रम मंडावी जीते
  • खरसिया से कांग्रेस के उमेश पटेल जीते
  • रायगढ़ से भाजपा के ओपी चौधरी जीते
  • प्रेमनगर से भाजपा भूलन सिंह मराबी जीते
  • जशपुर से भाजपा के विष्णु देव साय जीते
  • कांकेर से भाजपा के आशाराम नेताम जीते
  • बसना से भाजपा के संपत अग्रवाल जीते
  • अभनपुर से भाजपा के इंद्र कुमार साहू जीते
  • धरसींवा से भाजपा के अनुज शर्मा को जीत मिली है।
  • धरमजयगढ़ से कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया जीते
  • सरायपाली से कांग्रेस के चातुरीनंद जीते
  • खुज्जी से कांग्रेस के भोला राम साहू ने जीते
  • सीतापुर से भाजपा के रामकुमार टोप्पो जीते

Back to top button