मनोरंजन

शाहरुख खान जन्मदिन: शाहरुख खान के बर्थडे पर फैन्स की पूरी हुई ‘मन्नत’,आधी रात को मन्नत के बाहर पहुंचे हजारों फैन्स, शाहरुख ने कहा- शुक्र‍िया

मुंबई 02 नवंबर 2022: शाहरुख खान, नाम तो सुना ही होगा। क्योंकि ये नाम बॉलीवुड ही क्या पूरी दुनिया के दिलों पर राज करता है। शाहरुख की शख्सियत ऐसी है कि क्या कहें, आधी रात को भी देशभर से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए। अपने फेवरेट स्टार को एक बार सामने से जन्मदिन विश करने के लिए। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया, आधी रात उन्होंने मन्नत की छत से फैंस का अभिवादन किया।

बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें हर साल उनके फैंस आधी रात को उनके जन्मदिन के दिन उनकी झलक पाने के लिए मन्नत के सामने जमा हो जाते हैं। वहीं हर साल के जैसे इस साल भी शाहरुख ने अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ा। देर रात शाहरुख ने फैंस को अपनी झलक दिखाई।

शाहरुख खान को लोग बहुत पसंद करते हैं। उनकी फैंस फॉलोइंग बेहद है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी शाहरुख पर जान देते हैं। अपने जन्मदिन की ही रात को शाहरुख अपने बेटे के साथ फैन्स के सामने आए। शाहरुख ने ब्लैक टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे। शाहरुख के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी मौजूद थे, जो काफी क्यूट दिख रहे थे। फैंस शाहरुख के साथ-साथ अबराम को भी बहुत पसंद करते हैं।

शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे ये फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इसके आलावा शाहरुख फिल्म डंकी में भी नजर आएंगे। जो की 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख फिल्म जवान में नजर आएंगे। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था। जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Back to top button