टॉप स्टोरीज़

शर्मनाक वीडियो: लड़की को घेरकर सरेराह बुर्का उतरवाया…..लड़के के साथ जा रही लड़की को कहते रहे, कौम को बदनाम कर रही….वीडियो देखिये

भोपाल 17 अक्टूबर 2021। युवक के साथ जा रही लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को उसी समुदाय के लोग जबरन बुर्का उतरवा रहे है और मुँह में बांधे नकाब को उतारने के लिए मजबूर कर रहे हैं।मामला भोपाल के इस्लाम नगर का कल दोपहर का है। लड़की को उसी समुदाय के लोगों ने बुर्का उतारने के लिए मजबूर किया क्योंकि लोगों को शक था कि जिस लड़के की स्कूटी पर वह पीछे बैठी थी, वह हिंदू था. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

भीड़ ने वीडियो बनाते हुए लड़की से बुर्का उतारने की जिद करने लगे। लड़का-लड़की दोनों उनके सामने गिड़गिड़ाते रहे, बावजूद इसके लोगों ने उन्हें नहीं छोड़ा। मजबूरी में लड़के के कहने पर लड़की ने बुर्का उतारकर लोगों को दे दिया।

एसआई सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि लड़का और लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। वीडियो के आधार पर शोएब और अब्दुल माजिद नाम के युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
वीडियो में दिख रहा है कि समूह का एक व्यक्ति, जो वीडियो शूट कर रहा है, लड़की को यह कहते हुए सुना जाता है कि उसकी वजह से कौम बदनाम हो रही है। वीडियो में ही कुछ महिलाएं जबरन उस लड़की को अपना चेहरा दिखाने के लिए मजबूर कर रही है. इस वाकये से दोनों पीड़ित अपमानित महसूस कर रहे हैं. युवती वीडियो में रोती हुई दिख रही है.

Back to top button