टॉप स्टोरीज़

रिटायरमेंट के दिन जूते की माला : अधिकारी को फेयरवेल पर कर्मचारियों ने जूते की माला थमायी….जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाये…. अधिकारी ने कहा…- थैक्यू……

रीवा 1 दिसंबर 2021। यूं तो कर्मचारी-अधिकारी के रिटायरमेंट फेयरवेल में फूल-मालाओं से सत्कार होता है….लेकिन यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार को रिटायरमेंट के दिन जूता की माला देकर दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि जूता की माला देने के बाद भी डिप्टी रजिस्ट्रार ने कर्मचारी नेता को धन्यवाद, थैक्यू बोला।

मामला रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का है, जहां कल ही डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह रिटायर हुए थे। सोमवार को उनका फेयरवेल था। इसी दौरान कर्मचारी नेता ने उन्हे जूता की माला दे दी। जानकारी के मुताबिक विदाई समारोह का कर्मचारी यूनियनों ने बहिष्कार किया था। ऐसे में जैसे ही रिटायर डिप्टी रजिस्ट्रार कुलपति कक्ष में गये, गैलरी में कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने उन्हें घेर लिया।

कर्मचारी नेता अपने साथ जूतों का माला लेकर आये थे, पहले तो उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार को दुला सलाम किया और फिर उन्हे जूते की माला थमा दी। डिप्टी रजिस्ट्रार उन्हें धन्यवाद करते हुए आगे बढ़ गये। इस दौरान कर्मचारियों नेताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाये। डिप्टी रजिस्ट्रार को कर्मचारी विरोधी कहा जाता था। 20 साल के उनके कार्यकाल में हमेशा कर्मचारियों से टकराव हुआ, लिहाजा रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी संगठनों ने अपनी खीज उनसे निकाली।

 

Back to top button