टॉप स्टोरीज़

VIDEO : महिला ने तो शर्म की सारी हदें पार की , बाइक पर उल्टा बैठ कर लोगों को फ्लाइंग किस दिया…

1 जनवरी2024|रील्स का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। व्यूज़ और लाइक्स पाने के चक्कर में लोग हद से भी नीचे गिरते जा रहे हैं। शर्म-लिहाज नाम की कोई चीज़ रही नहीं। सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने का ये खुमार समाज में सिर्फ और सिर्फ अश्लीलता बढ़ा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से भी इन्हें कोई डर नहीं है। जब इन रीलबाजों को अपनी जान की भी चिंता नहीं तो समाज और सभ्यता की क्या होगी। ऐसा ही एक फूहड़ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भाभी बाइक पर उल्टी बैठी हुई हैं और लोगों को फ्लाइंग Kiss दे रही हैं।

हॉट मैडम का ‘फ्लाइंग किस’ काम्बिनेशन!
वीडियो देखने से लग रहा है कि इस बनाया गया है। क्योंकि जिस बाइक पर लड़की बैठी है, उसका नंबर प्लेट नहीं है। दूसरी ओर एक और लड़का बाइक से आता है लड़की को फ्लाइंग किस का जवाब देता है। इस दौरान वह लड़की को इशारा भी करता है, जिसे लड़की इनकार कर देती है।

Video देख लोगों ने महिला को खरी खोटी सुनाई
जिस बाइक पर भाभी बैठी हुई हैं उस पर न तो कोई नंबर प्लेट है और ना ही किसी ने भी हेलमेट लगाया है। ट्रैफिक के नियमों की तो कोई परवाह ही नहीं है। वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 64 हजार लोगों ने देखा है। जबकि तमाम लोग महिला के इस हरकत को देखकर कमेंट सेक्शन में खरी-खोटी सुना रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि इस औरत को कुछ तो शर्म करना चाहिए। वही, कुछ अन्य लोगों ने महिला और बाइक सवार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल, लड़की जब फ्लाइंग किसी करती है तो एक लड़का बाइक से आता है और वह भी फ्लाइंग किस करता है, फिर दोनों तरफ से इसका जवाब दिया जाता है। इसी दौरान लड़के ने लड़की को इशारा करता है, तो लड़की उसकी बाइक पर बैठने इनकार कर देती है। जो लड़का इशारा कर रहा हैं, उसकी बाइक की नंबर नहीं दिख रही है। नंबर प्लेट तो है, लेकिन उस पर कॉवर लगा हुआ है। इससे साफ होता है कि इस वीडियो को शूट किया गया।

Back to top button