मनोरंजन

सिंगर अरिजीत सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव….पत्नी भी हुई संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई 8 जनवरी 2022।देश में कोरोना एक बार फिर सिर उठाता दिख रहा है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर मनोरंजन जगत पर भी तेजी पड़ता दिख रहा है। इसी के चलते बीते कई दिनों से बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सितारे इस वायरल की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड के मशहूर के गायक अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कॉयल रॉय भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

इस बारे में अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। गायक ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, “मेरा और मेरी पत्नी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं और होम क्वारैंटाइन हैं।”

Back to top button