Automobile

Skoda Epiq Electric SUV होगी भारत में लॉन्च! इसकी खासियत देख उड़ जाएगा होश,आधुनिक फीचर्स से है लेस

इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लगातार विस्तार के बीच स्कोडा ने अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी- एपिक (Skoda Epiq) को ग्लोबली उतार दिया है। यह कंपनी की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। जिसमें कंपनी मिनिमलिस्टिक इंटीरियर और मॉर्डन डिजाइन ऑफर करेगी। इसके लॉन्चिंग की बात करें तो स्कोडा एपिक (Skoda Epiq) के प्रोडक्शन वर्जन को कंपनी 2025 में पेश कर सकती है। वहीं इसे 2026 में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।

Skoda Epiq Electric SUV होगी भारत में लॉन्च! इसकी खासियत देख उड़ जाएगा होश,आधुनिक फीचर्स से है लेस

read more: शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द: परीक्षा के पहले ही लीक हो गया पेपर, आयोग ने दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द करने का लिया फैसला

Skoda Epiq डायमेंशन

इसके भारतीय बाजार में भी आने की संभावना है। स्कोडा एपिक के डायमेंशन की बात करें यह 4.1 मीटर लंबी हो सकती है। वहीं इसमें 2,600 मिमी का व्हीलबेस आपको मिल सकता है। यह एसयूवी 490 लीटर बूट स्पेस के साथ आएगी। कंपनी अपनी इस नई एसयूवी का निर्माण फॉक्सवैगन के साथ मिलकर करने वाली है।

Skoda Epiq बैटरी डिटेल्स

कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर स्कोडा एपिक (Skoda Epiq) में 38kWh से 56kWh तक का बैटरी पैक दे सकती है। जिसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद आपको 400 किलोमीटर तक का रेंज मिल सकता है। इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव मिलने की संभावना है। यानी इसके आगे के पहियों को पॉवरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। कंपनी इसमें मोबाइल डिजिटल-की (चाबी) दे सकती है। जो ओनर के स्मार्टफोन में मौजूद होगा।

Skoda Epiq आधुनिक फीचर्स

स्कोडा एपिक (Skoda Epiq) इलेक्ट्रिक एसयूवी के केबिन को कंपनी काफी आकर्षक लुक में डिज़ाइन कर रही है। वहीं इसमें कई आधुनिक फीचर्स भी उपलब्ध करा रही है। कई रिपोर्ट्स की माने तो इस मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट देखने को मिलेगी।

Skoda Epiq Electric SUV होगी भारत में लॉन्च! इसकी खासियत देख उड़ जाएगा होश,आधुनिक फीचर्स से है लेस

read more: CG स्कूल ब्रेकिंग: VIDEO-स्कूल में बड़ा हादसा, तेज आंधी-तूफान में स्कूल का छज्जा गिरा, छत भी उड़ी, कई स्कूली बच्चे गंभीर रूप घायल

जिसमें कई आधुनिक फीचर्स को जोड़ा जाएगा। कंपनी ने इसके सेंटर कंसोल को ऑरेंज कलर से हाइलाइट किया है और इसमें वायरलेस चार्जर उपलब्ध कराया है। इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी खबर सामने आने के बाद लोग काफी उत्साहित हो गए हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button