बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

समाजसेवी अरुण लूथरा का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार, 3 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

रायपुर 31 जनवरी 2023। समाजसेवी अरुण कुमार लूथरा का निधन हो गया। अरुण कुमार लूथरा छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। कई सामाजिक संगठनों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। आज अरुण कुमार लूथरा की अंतिम यात्रा निकलेगी।

छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक अरुण लूथरा का निधन सोमवार को हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान अशोक विहार कोलोनी , पंडरी से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार देवेंद्र नगर मुक्ति धाम में किया जाएगा।

अरुण कुमार लूथरा अपने पीछे पुत्र आकाश लूथरा एवं पुत्री अंकिता कक्कड़ के अलावे बहन शम्मी लूथरा भाई अजय सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Back to top button