स्पोर्ट्स

श्रीलंका बना एशिया कप चैंपियन… फाइनल में पाकिस्तान को हरा छठी बार ताज किया अपने नाम…

दुबई 11 सितंबर 2022। श्रीलंका एशिया कप चैपियन बन गया है। फाइनल मुकाबले में आज पाकिस्तान को श्रीलंका ने 23 रनों से हरा दिया। श्रीलंका इस जीत के साथ छठी बार एशिया कप चैंपियन बन गया है।

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। टीम 2014 के बाद पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 145 रन पर ऑल-आउट हो गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रमोद मदुशन ने लिए। वहीं, वानिंदु हसरंगा को 3 सफलता मिली।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाये थे। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था, जब श्रीलंका का स्कोर 150 से नीचे ही रहने की उम्मीद जतायी जा रही थी, लेकिन 58 रनों की हुई साझेदारी ने श्रीलंका को संकट से उबार लिया। श्रीलंका समय 58 रन पर पांच विकेट खो दिए थे। इसके बाद वानिंदु हसारंगा और भानुका राजपक्षे ने 58 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका को संकट से उबारा। हसारंगा ने 21 बॉल पर 36 रनों की पारी खेलाी जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। हसारंगा के आउट होने के बाद भी राजपक्षे ने तूफानी बैटिंग जारी रखी जिसके चलते श्रीलंका छह विकेट पर 170 रन तक पहुंच पाया। भानुका राजपक्षे 45 बॉल पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए।

जवाबी पारी खेलने उतरी पाकिस्तान को भी शुरूआती झटका लगा। बाबर आजम सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गये। फखर जमान तो बिना खाता खोले ही पवैलियन लौट गये। हालांकि मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंद पर 55 रन की पारी खेली। इत्फिकार अहमद ने 31 गेंद पर 32 रन की पारी खेलकर पाकिसान को मैच में वापस लाया। लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही पाकिस्तान टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। बाकि के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाये।

Back to top button