टॉप स्टोरीज़

CG अपडेट-5.62 करोड़ की बैंक लूट: झारखंड-उड़ीसा के गैंग पर शक, बाइक की नंबर प्लेट निकली फर्जी, कॉल डिटेल और CCTV पर जांच शिफ्ट

रायगढ़ 19 सितंबर 2023। 5 करोड़ की बैंक लूट का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। कुछ जगहों पर CCTV में बाइक जरूर दिखी है, लेकिन घटना के कुछ देर बाद वो बाइक भी बरामद कर ली गयी, जिसका इस्तेमाल लूट में हुआ था। हालांकि बाइक की बरामदगी के बावजूद पुलिस को इससे क्लू कुछ नहीं मिल पाया। डॉग स्कावाड से भी पुलिस कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। अब पुलिस मोबाइल नेटवर्क के जरिये कुछ सबूत तलाशने में जुटी है।

इससे पहले मंगलवार को रायगढ़ में ढिमरापुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में 5 करोड़ 62 लाख रुपए की डकैती हो गई थी। ग्राहक बनकर घुसे डकैतों ने हथियार के बल पर कैश के साथ-साथ जेवहरात भी लूटकर फरार हो गये। घटना में 7 बदमाश की संलिप्तता CCTV में नजर आ रही है, लेकिन बदमाश और भी हो सकते हैं।

इधर बिलासपुर IG अजय यादव भी घटना के बाद जांच के लिए पहुंचे। घटना में ओडिशा और झारखंड के लूटेरों पर भी शक जा रहा है। पूरी आशंका है कि बदमाशों ने वारदात के पहले रेकी की थी। रायगढ़ के अलावा कोरबा, जशपुर, जांजगीर सहित ओडिशा पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

आईजी अजय यादव के मुताबिक, बदमाश करीब 4 करोड़ 19 लाख रुपए कैश और एक करोड़ 40 लाख के जेवरात ले गए हैं। पुलिस के मुताबिक ज्वेलरी लोगों ने लोन के लिए बैंक में जमा कराई थी। जो कि 78 अलग-अलग पैकेट में थे। फिलहाल पुलिस का पूरा फोकस वारदात में शामिल लूटेरों को पकड़ने पर है।

Back to top button