हेडलाइन

हड़ताल अपडेट : हड़ताल खत्म करेंगे, तभी होगी सीएम से बात…. मुख्यमंत्री के तेवर से साफ संकेत…हड़ताली कर्मचारियों को….

रायपुर 1 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भले ही कर्मचारियों से हड़ताल से लौटने की अपील की हो, लेकिन अभी भी उनके तेवर काफी तल्ख हैं। बुधवार की दोपहर की अपील के बाद ये लग रहा था कि सरकार कर्मचारियों पर थोड़ा नरम रूख अपना सकती है, लेकिन हिमाचल से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तल्खी ने साफ कर दिया कि मौजूदा हालात में तो झुकना कर्मचारियों को ही होगा। मुख्यमंत्री ने अपनी बातों से ये भी साफ कर दिया है कि वो हड़ताल के मुद्दे पर प्रतिनिधिमंडल से हड़ताल तोड़ने के बाद भी मिलेंगे, जाहिर है वो गुंजाईश भी खत्म हो गयी है कि टेबल पर किसी मांग और मुद्दों पर समझौते के हालात बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कल शाम के अपने बयान में 2 सितंबर तक के पूर्व में जारी किये मियाद का भी जिक्र किया, अगर 2 सितंबर तक कर्मचारी नहीं लौटते हैं तो सर्विस ब्रेक की भी कार्रवाई होगी और वेतन भी कटेगा। वैसे आजतक सर्विस ब्रेक की कार्रवाई हुई नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री के सख्त तेवर ये बता रहे हैं कि कार्रवाई में सख्ती दिखेगी। ऐसे में आज की बैठक में क्या कुछ फैसला होगा ये तो बैठक के बाद मालूम चलेगा, लेकिन इतना तो तय है कि बुधवार शाम का मुख्यमंत्री के तेवर ने हर किसी को सकते में डाल दिया है।


हिमाचल से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि

और कितने दिन हड़ताल करेंगे, हठधर्मिता छोड़े और काम पर लौटें। मेरे से मिलकर गये और फिर उसके बाद हड़ताल किये। पहले मिले तो हम बोले 6 प्रतिशत डीए देंगे तो वो लोग काम पर लौट गये। दूसरा ग्रुप आया तो बोले काम पर लौटो, पर मेरे से मिलकर हड़ताल पर गये। तो काम पर लौटो, तो मिल लूंगा, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, काम पर लौटे तो पहले। जो लौट जायेंगे उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई होगी, लेकिन जो नहीं लौटेंगे उनके खिलाफ सर्विस ब्रेक की भी कार्रवाई होगी और वेतन भी कटेगा।

Back to top button