मनोरंजन

मनपसंद दुल्हन पाकर ‘बावला’ हुआ दूल्हा, मंडप में ही लगा उछलने, देखते रह गए लोग

VAIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर अक्सर शादी फंक्शन से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ दिल लूट लेते हैं, तो कुछ वीडियोज हैरान कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आ रहा है, जिसमें एक दूल्हा अपनी मनपसंद दुल्हन पाकर फूला नहीं समा रहा है। वीडियो में शादी के मंडप में बैठा दूल्हा खुशी-खुशी में कुछ ऐसी हरकत कर बैठता है, जिसे देखकर वहां मौजूद घराती-बराती भी हक्के-बक्के रह जाते हैं। वीडियो में दूल्हे की इस हरकत को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CmsmTBQreMs/?utm_source=ig_embed&ig_rid=556522eb-60e0-4ca1-8042-0043323a7018

बहुत पुरानी कहावत है ‘शादी का लड्डू जो न खाए वो ललचाए और जो खाए वो पछताए’। वहीं, कुछ लोग शादी होते ही इतने खुश हो जाते हैं कि वो आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक दूल्हे के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं जैसे ही शादी की रस्में पूरी होती है, दूल्हा ‘बावला’ हो जाता है और खुशी से अजीबोगरीब हरकत करने लगता है। पहले तो बैठे-बैठे खुशियां मनाता है। उसके बाद खड़े होकर खुशी से इस तरह झूमने लगता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद शांत होकर दूल्हा दोबारा बैठ जाता है।

वीडियो में दूल्हे का अंदाज देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। सोच रहे होंगे दूल्हा तो सच में शादी करने के बाद ‘पागल’ हो गया। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘mnraj_bai’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखे हैं। वहीं, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई शांत हो जाओ पूरी जिंदगी अब नाचना ही है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लग रहा है इसकी शादी नहीं हो रही थी’। तो आपको दूल्हे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button