शिक्षक/कर्मचारी

कर्मचारी हित में फैसले पर मुख्यमंत्री को बधाईयों की लगी झड़ी….. राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष बोले- ये मुख्यमंत्री की संवेदनशील सोच…फैसले से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा… देखिये अब तक किन-किन संगठनों ने दी बधाईयां

रायपुर 26 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कर्मचारियों को लेकर की गयी दो बड़ी घोषणाओं ने कर्मचारियों को निहाल कर दिया है। 5डे वीक को लेकर कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, आज मुख्यमंत्री ने जैसे ही गणतंत्र दिवस पर सप्ताह में 5 वर्किंग डे की घोषणा की, मानों लाखों कर्मचारियों को उनकी मुहमांगी मुराद मिल गयी। आज गणतंत्र दिवस पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के लिए स्वागत की झड़ी लगा दी है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, राज्य प्रशासनिक सेवा संघ सहित कई बड़े कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री को इन घोषणाओं के लिए बढ़ाई दी है।

https://www.newwaynews24.com/government-employees-are-stunned-by-the-announcement-in-the-interest-of-cm-bhupeshs-employees-vijay-jha-said-many-thanks-to-the-chief-minister/

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा है कि छत्तीसगढ सरकार के पांच दिवस प्रति सप्ताह कार्य करने के बहुप्रतीक्षित फैसले का राज्य प्रशासनिक सेवा संघ स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि इससे सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ेगी। शासकीय दायित्वों के साथ-साथ अब पारिवारिक दायित्वों का भी वे बेहतर तरीके से निर्वहन कर पाएंगे।

यह फैसला वृहद अर्थों में. मुख्यमंत्री  के समावेशी, दूरदर्शी और संवेदनशील सोच का परिणाम है। शासकीय सेवकों के प्रति ऐसे सहानुभूतिपूर्ण फैसले से निश्चित रूप से उनका मनोबल बढ़ा है। वर्तमान जीवन शैली में जहाँ पेशेवर जीवन व निजी जीवन के बीच संतुलन साधना हर व्यक्ति के लिए अत्यंत दुष्कर है। मुख्यमंत्री  का यह निर्णय निश्चित तौर पर सेवारत शासकीय सेवकों सहित लाखों परिवारों के लिये राहत और हर्ष देने वाला फैसला है।

Back to top button