हेडलाइन

“भाजपा में अंतर्कलह दबाने के लिए हो रहे हैं बदलाव”….BJP में फेरबदल पर मुख्यमंत्री का तंज… बिहार की बदली राजनीति पर बोले…

रायपुर 10 अगस्त 2022। जनजातीय महोत्सव में भाग लेने के लिए आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड पहुंचे हैं। झारखंड रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने भाजपा में हो रहे फेरबदल पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में भाजपा में अंतर्कलह चल रही उसे दबाने के लिए बदलाव किए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि …

भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है, पार्टी के अंदर अंतर्कलह है, उसे दबाने के लिए बदलाव किये जा रहे हैं, विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को हटाया गया। आगे भी बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। भाजपा में गुटबाजी और उभर कर आएगी।

मुख्यमंत्री इस दौरान बिहार की राजनीति पर भी कसा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि …

यह परिवर्तन के संकेत 2024 के लिए है। बिहार में हर व्यक्ति राजनीतिज्ञ होता है, राजनीति बिहार की आबोहवा में है, जो परिवर्तन हुआ होकर नया महागठबंधन बना है उसके लिए नीतीश, तेजस्वी और सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं। नीतीश आठवीं बार सीएम और तेजस्वी दूसरी बार डिप्टी सीएम बने। एनडीए से सबसे पहले आकाली दल छुटा फिर शिवसेना। अब जेडीयू ने किनारा कर लिया, एनडीए के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है, इसके वजह से दल अलग हो रहे है

Back to top button