गोली मारकर हत्या : पूर्व सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या….गोली मारने के बाद सर को पत्थर से कुचला
भानुप्रतापपुर 19 सितंबर 2022। भानुप्रतापपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना भानुप्रतापपुर के दुर्गकोंदल की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक दुर्गकोंदल के खुटगांव का पूर्व सरपंच था। गोली लगने के बाद पूर्व सरपंच की हालत गंभीर थी, डाक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर किया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। पूर्व सरपंच का नाम नोहरसिंग तुलावी बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक गांव के करीब ही तीन हथियारबंद लोगों ने घेरकर पूर्व सरपंच पर गोली दाग दी, घटना में पूर्व सरपंच गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। नक्सलियों ने दोड़दे मोनेट माइंस में आज 10बजे गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक माइंस के अंदर तीन नक्सलियों ने घुसकर सामने से गोली मार दी।
हमलावर नक्सलियों ने गोली मारने के बाद ग्राम पटेल के सिर में पत्थर भी पटक दिया। घायल ग्राम पटेल को हायर सेंटर रिफर किया गया थ, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। अब पूर्व सरपंच का शव कांकेर लाया जा रहा है। जहां उनका पोस्टमार्टम किया जायेगा। उधर मौके पर पुलिस टीम सर्च आपरेशन चलाया है।