क्राइम

PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान….हॉस्टल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश….

बिलासपुर 20 जून 2022। बिलासपुर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा बालोद की रहने वाली है और बिलासपुर में रहकर PSC की तैयारी करती थी। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं सुसाइड नोट के बारे में भी अभी जानकारी नहीं मिल पायी है। जानकारी के मुताबिक छात्रा का नाम नेहा देशमुख है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा एमएससी की पढ़ाई के बाद पीएससी की तैयारी कर रही थी। वो बिलासपुर में कोचिंग क्लास करती थी, वहीं सिटी कोतवाली के दयालबंद स्थित पंजाबी कालोनी के हास्टल में रहती थी। सोमवार को भी वो कोचिंग गयी थी और फिर 11 बजे से वापस लौट आयी। जानकारी के मुताबिक कोचिंग से लौटने के बाद उसने अपना कमरा बंद कर लिया।

हास्टल की कुछ लड़कियों ने दरवाया खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद हास्टल इंचार्ज को इसकी सूचना दी गयी। खिड़की से झांककर देखने के बाद पता चला कि वो फंदे से झूल रही थी। आनन-फानन में दरवाजा खोलकर फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी।  

Back to top button