पॉलिटिकल

कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन,…जयपुर के SMS अस्पताल में चल रहा था इलाज…

राजस्थान 9 अक्टूबर 2022: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सरदार शहर से MLA भंवरलाल शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। शनिवार को बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। CM गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘सरदारशहर से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं. काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिजनों के सम्पर्क में था, बीती रात SMS अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए परिवार से मुलाकात की थी।

राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया है। SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में सुबह 7:35 बजे ली अंतिम सांस ली।विधायक भंवरलाल शर्मा को शनिवार सुबह SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निमोनिया, किडनी में इन्फेक्शन समेत मल्टीपल दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था. SMS अस्पताल अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा के निर्देशन में मेडिकल बोर्ड देख-रेख कर रहा था। शनिवार को सीएम अशोक गहलोत ने शर्मा का हालचाल जानने के लिए एसएमएस अस्पताल गए थे। भंवर लाल शर्मा सरदारशहर से 7 बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा पाटलट कैंप के माने जाते थे। हालांकि, बाद में सीएम गहलोत की तारीफ कर सुर्खियों में आए थे। भंवर लाल शर्मा पर भैरोसिंह शेखावत और गहलोत सरकार को गिराने के आरोप लगे थे। गहलोत सरकार गिराने और बचाने में भंवर लाल शर्मा का अहम रोल माना गया था। चूरू जिले के सरदार शहर से कांग्रेस के विधायक भंवर लाल शर्मा का 77 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हुआ। निमोनिया बिगड़ने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान भंवर लाल शर्मा ने दम तोड़ दिया और अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी स्थिति के बारे में जानने के लिए शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अस्पताल पहुंचे थे।

कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने मई 2014 को राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रीय मीडिया के लिए चर्चित चेहरा बन गए थे। कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने राहुल गांधी और उनके सलाहकारों को जोकर कहा था। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले भंवर लाल शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। भंवरलाल शर्मा ने राहुल गांधी को जोकर कहा था। उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार का सदस्य होने के कारण राहुल को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी गई। वरना उन्हें कोई अनुभव नहीं है। हालांकि, बाद में भंवर लाल शर्मा की कांग्रेस में वापसी हो गई थी। सीएम गहलोत ने भंवर लाल शर्मा के बेटे को राजनीतिक नियुक्ति भी दी है।

17 अप्रेल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में जन्मे भंवरलाल शर्मा 1985 में पहली बार विधायक बने थे। शर्मा 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। इससे पहले वे विधानसभा में उप मुख्य सचेतक भी रहे। विधायक शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को सुबह राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसएमएस अस्पताल में उन्हें आईसीयू भर्ती किया गया था। वे दिनभर चिकित्सकों की निगरानी में थे। रविवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सीएम अशोक गहलोत ने विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर दुख जताया है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के संपर्क में था। कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Back to top button