पॉलिटिकलहेडलाइन

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर मंथन शुरू, दर्जन भर विधायकों पर खतरे की घंटी, हारे हुए सीटों पर नये चेहरों को मौका दे सकती है पार्टी

रायपुर 17 अक्टूबर 2023। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज देर शाम या कल तक जारी हो सकती है। कांग्रेस में कांग्रेस के बाकी बचे 60 नामों पर मंथन हो रहा है। सीईसी उप समिति की बैठक में नामों पर मुहर लगेगी। जानकारी के मुताबिक पार्टी अपनी दूसरी लिस्ट में भी 10 से 15 विधायकों के नाम काट सकती है। पिछली लिस्ट में कांग्रेस ने 8 विधायकों के नाम काटे थे।

कांग्रेस आज उन नामों पर भी विशेष चर्चा करेगी, जहां भाजपा ने अपने पुराने दिग्गजों को उतारा है।आपको बता दें कि  प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। पार्टी अपनी दूसरी सूची में उन 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जारी कर सकती हैं, जहां अभी उसके विधायक नहीं हैं। ऐसा ​इसलिए ताकि प्रत्याशी को अपने प्रचार के लिए ज्यादा समय मिल सके।

पहली सूची के आधार पर यह माना जा रहा है कि इस बार भी नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को जगह दी जा सकती है। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हिस्सा लेंगे।

Back to top button