क्राइम

CG CRIME NEWS : मां-बेटी पर पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला,मां की मौके पर मौत….बेटी की हालत बनी गंभीर, वारदात की वजह जानकर रह गये हैरान…..

बिलासपुर 22 जनवरी 2023। बिलासपुर जिला में मामूली विवाद पर मां-बेटी पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल मां की जहां मौत हो गयी, वही बेटी जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि घर के सामने गली में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। दिनदहाड़े हुए इस हत्या के बाद क्षेत्र में खौफ व्याप्त हैं। वहीं पुलिस ने हत्या की जानकारी के बाद आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

हत्या की ये वारदात बिलासपुर जिला के सकरी थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां के ग्राम पेंडारी के सतनामीपारा में मंगलूराम कुर्रे का परिवार निवास करता हैं। पेशे से मंगलूराम ऑटो चलाता है। घर में उसकी पत्नी शैलकुमारी कुर्रे और दो बेटी सुचित्रा कुर्रे और शिवानी कुर्रें रहती हैं। बताया जा रहा हैं कि शनिवार की शाम पड़ोस में रहने वाले जमुना प्रसाद अनंत और परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। जमुना प्रसाद घर के सामने रहता है और अक्सर गली में पानी डाल देता है। पानी बहाने से मना करने पर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते जमुना प्रसाद ने तैश में आकर कुल्हाड़ी से शैलकुमारी पर हमला कर दिया।

इस घटना में कुल्हाड़ी के हमले से घायल शैलकुमारी खून से लथपथ होकर जमीन में गिर गई। उधर मां को लहूलुहान देखकर बेटी सुचित्रा बीच-बचाव करने दौड़ी। इस दौरान जमुना प्रसाद ने सुचित्रा पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गई। दिनदहाड़े हुए इस खूनी वारदात की जानकारी आसपास के लोगों ने घायल महिला के पति को दी। इसके बाद वह घर पहुंचा और घायल पत्नी और बेटी को खून से लथपथ देखकर उसने सकरी पुलिस को घटना की सूचना दी। उधर बुरी तरह से घायल बेटी को आनन फानन में सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां उसे भर्ती कराया गया है, डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। बताया जा रहा हैं कि इस हत्या की जानकारी देने के बाद भी सकरी पुलिस काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। मंगलूराम के थाने पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जमुना प्रसाद को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

Back to top button