हेडलाइन

शिक्षक की मौत : जन्मदिन मनाकर लौट रहे शिक्षक की मौत, हादसे में पत्नी भी घायल

कोरबा11 जून 2023। एक सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गयी। जन्मदिन मनाकर लौट रहे शिक्षक की बाइक एक ट्रेलर से टकरा गयी। इस घटना में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शिक्षक का नाम वेदराम कैवर्त है।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक वेदराम अपनी पत्नी उमा देवी के साथ ग्राम तरदा में रह रही बेटी के घर गए थे। रात करीब 9 बजे वो  अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भैंसमा से तिलकेजा के लिए जा रहे थे। उसी दौरान भैंसमा कॉलेज के पास ट्रेलर से टकरा गयी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे डायल 112 की टीम के द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए निकट अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक शिक्षक का कल ही जन्मदिन था। रात 9 बजे उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमा मार्ग पर उनकी बाइक ट्रेलर से टकरा गयी। हादसे में शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Back to top button