शिक्षक/कर्मचारी

शिक्षक की मौत : इलाज के दौरान शिक्षक की थमी सांसें, पत्नी है प्रधान पाठक, निधन पर शिक्षकों ने जताया शोक

बस्तर 30 जून 2023। शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बस्तर में पदस्थ शिक्षक कुलेश्वर सिंह ठाकुर पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। रायपुर के MMI अस्पतला में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक सहायक शिक्षक कुलेश्वर सिंह ठाकुर केरागुड़ा में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक लीवर संबंधी बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

दिवंगत सहायक शिक्षक कुलेश्वर सिंह ठाकुर की पत्नी बाली ठाकुर प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ हैं। पिछले महीनों में ही उनका प्रमोशन प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रूप में हुआ था। मूल रूप से कुलेश्वर सिंह ठाकुर बालोद जिला के रहने वाले थे, लेकिन उनकी शादी बस्तर के एकटागुड़ा में हुई थी।

बाद में उनकी पोस्टिंग भी बस्तर में ही हो गयी। कुलेश्वर सिंह ठाकुर की पत्नी बाली ठाकुर भी एकटागुड़ा के महुपाल बड़ई में पदस्थ थी। सहायक शिक्षक कुलेश्वर सिंह ठाकुर के निधन पर शिक्षकों ने शोक जताया है। शिक्षक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक बालोद में किया गया।

Back to top button