टॉप स्टोरीज़

VIDEO: लड़के ने किया ऐसा बेली डांस, की नोरा फतेही भी है फेल इसके आगे….

नई दिल्ली 28 नवंबर 2022 आजकल लोगों में फेमस होने का जुनून सवार है। हर कोई नाम कमान चाहता है और अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में डांस कर रहा है। इस डांस को देखकर यकीनन आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं अंदाज देखकर कहेंगे, ‘इसके आगे तो नोरा फतेही भी फेल है’।

https://www.instagram.com/reel/Ckdii0tpSEh/?utm_source=ig_web_copy_link

नोरा फतेही अपने डांस की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इतना ही नहीं लोग उनके अंदाज और अदाओं को काफी पसंद भी करते हैं। कई लोग तो उनकी नकल करके भी पॉपुलर हो रहे हैं। अब एक शख्स ने नोरा फतेही की तरह डांस करके धूम मचा दी है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं शख्स ने लड़कियों वाले कपड़े पहने हैं। शख्स को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं, जब शख्स डांस करना शुरू करता है तो उसे देखकर सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। कई लोग खुशी से झूम उठते हैं। 

Back to top button