टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

VIDEO- महिला मरीज ने अस्पताल में मचाया तांडव, महिला गार्ड को मारे पत्थर, 108 एंबुलेंस के नीचे जा छुपी

अम्बिकापुर 11 जून 2023। अंबिकारपुर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए लायी गयी एक महिला ने जमकर तांडव मचाया। आलम ये हुआ कि काफी वक्त तक मरीज अस्पताल में डरे रहे, तो वहीं तैनात सुरक्षा गार्ड भी परेशान रहे। काफी देर तक मशक्कत के बाद महिला पुलिस बल की मदद से मरीज को कब्जे में लिया गया। दरअसल महिला को 112 के जरिये इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया था।

महिला ने अर्दधनग्न होकर अस्पताल में घूम रही थी। लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की, वो आक्रामक हो गयी। इस दौरान महिला सुरक्षा गार्ड पर भी हमलावर हो गयी। महिला सुरक्षा गार्ड ने जब उसे रोका, तो वो 108 एंबुलेंस के नीचे घुस गयी। काफी देर तक चले तमाशे के बाद महिला को कंट्रोल किया जा सका।

https://twitter.com/newwaynews24/status/1667601145144172544

Back to top button