टॉप स्टोरीज़

रिसेप्शन के बाद दुल्हन फरार : बोली- आती हूं बाजार से, फिर हो गयी कैश-जेवर लेकर फरार….परीचित ने कहा था, बहुत सुशील है लड़की, पूरा घर संभाल लेगी

जयपुर 14 अप्रैल 2022। रिसेप्शन के दूसरे दिन ही दुल्हन ससुरालवालों को लूटकर फरार हो गये। लूटेरी दुल्हन की ये कहानी जयपुर के झोटवाड़ा की है, जहां दुल्हन बाजार सामान लेने के बहाने से गयी और फिर फरार हो गयी। इस मामले में परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मी नगर विष्णु विहार के रहने वाले रूपचंद पेशे से ठेकेदार है। रूपचंद को उसके एक परिचित ने शादी के लिए रिश्ता दिखाया। बुध सिंह ने बताया कि यूपी की रहने वाली पूजा अच्छी लड़की है और पूरा घर संभाल लेगी। बुध सिंह की रूपचंद से पुरानी जान पहचान थी, इसलिए उसने उसकी बात पर विश्वास कर लिया और फिर 4 मार्च को दोनों की शादी हो गयी।

6 मार्च को रूपचंद ने घरवालों ने शादी के बाद रिस्पेशन दिया था। इस कार्यक्रम में लड़के के सभी रिश्तेदार शामिल हुए थेअगले दिन 7 मार्च को पूजा बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी।रूपचंद ने पुलिस को बताया कि बुध सिंह ने ही उसे अपनी बातों में फंसा यह रिश्ता करवाया। बुध सिंह ने कहा था कि अब समय रहते शादी कर लो। अकेले कैसे समय बीतेगा। जब लड़की की बात हुई तो बुध सिंंह ने बताया कि पूजा नाम की लड़की को वह जानता है। पूजा से मुलाकात करवाई। उसने परिवार से कहा कि पूजा सुशील है और पूरा घर संभाल लेगी। इस पर परिवार मान गया और अजमेर जाकर शादी कर ली।

पीड़ित ने बताया कि रिसेप्शन के बाद रीति-रिवाज से गृह प्रवेश करवाया गया। सुबह उसने बाजार जाने की इच्छा जाहिर की। शाम को वह बाजार के लिए निकली। देर रात तक वह नहीं पहुंची तो रूपचंद उसे ढूंढने निकला। पर सफलता नहीं मिली। पीड़ित का कहना है कि पूजा, बुध सिंह, मुन्ना और जितेन्द्र ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। झांसा देकर पहले शादी के लिए मनाया और फिर फर्जी शादी करवाई।

Back to top button