पॉलिटिकलहेडलाइन

बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर बोले मुख्यमंत्री…सिद्धियां से इंकार नहीं, लेकिन चमत्कार…

रायपुर 22 जनवरी 2023। बागेश्वर बालाजी के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को लेकर सियासत गर्म है। लगातार चुनौतियों के दौर के बीच 2 दिनों तक राजधानी रायपुर में दिव्य दरबार लगाने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कई बार चुनौती देने वालों पर आरोपी लगाए और यह ललकार भी लगाई की उनको चुनौती देने वाले इस चमत्कार को जरूर देख लें।

इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को लेकर बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमत्कार दिखाना जादूगरों का काम होता है। यह उचित नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि लोगों को सिद्धियां नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस और महात्मा बुद्ध की इसके उदाहरण है मुख्यमंत्री ने कहा….

लोगों को सिद्धियां मिलती है। रामकृष्ण परमहंस और भगवान बुद्ध इसके उदाहरण हैं। सिद्धियों से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए। ये जादूगरों का काम है, ये उचित नहीं है। सिद्धियों का प्रयोग चमत्कार दिखाने में नहीं करना चाहिए। ऋषि-मुनियों ने भी कहा है। चंगाई सभा में भी यहीं चमत्कार है। इससे जड़ता आती है. धर्म बचाने का ठेका लेने वाले धोखे में हैं…..

https://youtu.be/pNRwHWDLn4Y
https://youtu.be/kAc21zEH6_0

Back to top button