बिग ब्रेकिंग

सगाई के दिन दूल्हा गिरफ्तार: सगाई से पहले पहुंच गई पुलिस…. अंगूठी पहनाने से पुलिस ने दूल्हे के हाथ में डाल दी हथकड़ी…. वजह जानकर हैरान रह जाएंगे…

धमतरी 19 जून 2022। घर पर सगाई की तैयारी चल रही थी… मेहमान भी पहुंच चुके थे….दूल्हा भी तैयार बैठा था…. लेकिन तभी पहुंच गई पुलिस…और फिर, दूल्हा अपनी दुल्हनिया को अंगूठी पहनाता, उससे पहले ही पुलिस ने दूल्हे के हाथ में हथकड़ी डाल दी…. …..। मामला धमतरी के केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल केरेगांव के कुकरेल के रहने वाले देवनारायण नेताम का गांव की ही एक युवती से कई सालों से अफेयर था। दोनों ने यह फैसला किया था कि शादी करेंगे।

इधर जब युवती के घरवालों को अफेयर की जानकारी हुई तो उसे उसके चाचा के घर भेज दिया। केरेगांव के कुकरेल में देवनारायण अपने काम में लग गया, हालांकि इस दौरान वो लड़की के संपर्क में भी लगातार था। इस दौरान लडके के घरवालों ने उसकी शादी अन्य जगह पर तय कर दी। इधर लड़की को जब प्रेमी देवनारायण नेताम की शादी की खबर लगी तो वो आग बबूला हो गई।

युवती ने केरेगांव थाना में अपने प्रेमी देवनारायण पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। युवती की शिकायत पर प्रेमी देवनारायण नेताम के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। आज ही देवनारायण की किसी दूसरी लड़की के साथ सगाई होने वाली थी। सगाई के ठीक पहले पुलिस युवक देवनारायण नेताम के घर पहुंच गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद देवनारायण नेताम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 15 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। लड़की ने आरोप लगाया है शादी का झांसा देकर उसके प्रेमी देवनारायण ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अब दूसरी लड़की से सगाई कर रहा है। शिकायत दर्ज किए जाने के बाद मौके पर पहुंचे केरेगांव थाना प्रभारी संतोष साहू, एसएसआई नाग, हेड कांस्टेबल बीरेंद्र बैस ,और कांस्टेबल युवराज साहू ने युवक की घेराबंदी कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया।

Back to top button