बिग ब्रेकिंग

….जब CM भूपेश बघेल ने लिया जिलेबी का स्वाद…. पदयात्रा के दौरान जिलेबी चौक में लिया जिलेबी का जायका…..2 किलोमीटर मुख्यमंत्री ने की महंगाई के खिलाफ पदयात्रा

भिलाई 14 नवंबर 2021। …. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सादगी ही है, जो उन्हें दूसरों से जुदा करता है। मुख्यमंत्री होने के बावजूद कार्यकर्ताओं संग कदमताल करना….मनपसंद कुछ खाने को मिल जाये तो प्रोटोकॉल छोड़ उसका जायका लेना…..या फिर भीड़ में भी सभी से आत्मीयता से मिलना….आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यही अंदाज भिलाई में भी दिखा। जन जागरण पदयात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं संग दो किलोमीटर की पदयात्रा की।

मुख्यमंत्री पदयात्रा करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और फिर यहां माल्यार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री की पदयात्रा जब जिलेबी चौक पहुंची, तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिलेबी के जायके ने अपनी ओर खींच लिया। कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और अन्य नेताओं के साथ जिलेबी चौक की मशहूर जिलेबी का खूब स्वाद लिया। चौक पर ही खड़े होकर मुख्यमंत्री ने नेताओं संग जिलेबी खायी।

जिलेबी चौक के इस जायके का जिक्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाल मैदान में अपने संबोधन के दौरान भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां अपने युवा कांग्रेस के दिनों के संघर्ष को भी याद किया। मुख्यमत्री ने यहां अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया, वहीं केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा।

उधर भीड़ को सभास्थाल से काफी दूर बैरिकेड लगाकर रोके जाने के मुद्दे पर विधायक देवेंद्र यादव पुलिस अफसरों पर बिफर पड़े। विधायक ने कहा कि बैरिकेट को तुरंत हटायें, नहीं तो ठीक नहीं होगा, लिहाजा आनन-फानन में बैरिकेट को हटाया गया।

Back to top button