टॉप स्टोरीज़

रफ़्तार का कहर : सड़क से 20 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW कार,….ड्राइवर का कई टुकड़ों में बिखरा मिला शव….

नोएडा 03 सितंबर 2022 : ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आज यानी शनिवार की सुबह एक BMW स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेवे से नीचे जा गिर गई। इसके चलते कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त बुरी तरह घायल हो गया। घायल शख्स का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि घटना थाना दनकौर क्षेत्र के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने की है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार दोपहर में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार असंतुलित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 20 फीट नीचे जाकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने बताया कि दो व्यक्ति भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू HR22M0003 से हरियाणा के रहने वाले दो शख्स बीएमडब्ल्यू कार सवार होकर आगरा की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग 8.30 बजे दनकौर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 11 पर उनकी कार अत्यधिक तेज गति होने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक भरत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरव का कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों व्यक्ति हरियाणा के बहादुरगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा इतना भीषण था कि बीएमडब्ल्यू कार के परखच्चे उड़ गए। कथित तौर पर घटना के समय कार की रफ्तार काफी अधिक थी।

Back to top button