मनोरंजन

दीपिका पादुकोण की बढ़ी मुश्किलें दिल से जुड़ी हैं ये बीमारी….

मुंबई 28 सितंबर 2022 : बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण को कल रात देर रात अचानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री को घबराहट की शिकायत होने के तुरंत बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अब उनकी हालत में अब सुधार देखा गया है। दीपिका अब अच्छा महसूस कर रही हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब दीपिका की तबीयत खराब हुई हो। इससे पहले भी उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अचानक हॉस्पिटल ले जाया गया था।

हाल ही में दीपिका पादुकोण को देर रात घबराहट की शिकायत होने पर हॉस्पिटल ले गए. हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है. लेकिन इससे पहले भी बेचैनी जैसे लक्षण अभिनेत्री में देखें गए हैं. बता दें कि दीपिका को मुख्य समस्या दिल की धड़कन बढ़ने या हार्ट रेट बढ़ने की समस्या है. डॉक्टरी भाषा में हार्ट एरिदमिया कहते हैं. ऐसे में लोगों को इस समस्या के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हार्ट रेट बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं.

दीपिका को जो, बीमारी है उसे हार्ट एरिदमिया कहा जाता है। यह एक हार्ट डिसऑर्डर है, जिसमें दिल की धड़कनों की रेट और रिदम गड़बड़ा जाती है। दिल के इस रेट और रिदम के पीछे हार्ट का इलेक्ट्रिकल प्रोसेस होता है, जो कि इलेक्ट्रिकल इंपल्स करती हैं। आपको बता दें कि दिल की इलेक्ट्रिकल इंपल्स एक निर्धारित रास्ते से गुजरती हैं। यह सिग्नल हार्ट मसल्स की एक्टिविटी को कॉर्डिनेट करते हैं, ताकि दिल आराम से खून को अंदर और बाहर फेंक सके। इन रास्तों या इलेक्ट्रिकल इंपल्स में दिक्कत आने के कारण एरिदमिया की समस्या होती है। ज्यादातर केसिज में हार्ट एरिदमिया से नुकसान नहीं होता है। लेकिन जब यह समस्या दिमाग, फेफड़े, दिल या अन्य जरूरी अंगों तक जाने वाले खून के प्रवाह में दिक्कत होने का कारण बन जाती हैं, तो यह जान के लिए खतरा भी साबित हो सकती है।

इसके लक्षणों की बात करें तो इसमें धड़कन का मिस हो जाना,गर्दन या सीने में फड़फड़ाहट, तेज या धीमी हार्ट रेट, अनियमित हार्ट रेट होते हैं। इनके अलावा सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, बेहोशी, थकान, अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण भी महसूस किए जाते हैं। इसका कारण हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, एक्सरसाइज, तनाव या चिंता से लेकर एलर्जी, जुकाम तक हो सकता है।

Back to top button