हेडलाइन

CAF कैंप में जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, 30 राउंड फायरिंग के बाद जवानों ने छीना गन,घटना के बाद मौके पर….

कांकेर 17 जुलाई 2023। नक्सल प्रभावित कांकेर जिला में सीएएफ कैंप में अंधाधुंध फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं कि सीएएफ के हेड कांस्टेबल ने कैंप में ही एक के बाद एक कर 30 राउंड फायरिंग की। उधर गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जवानों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे जवानों ने फायरिंग कर रहे जवान से गन छीनकर उससेे अलग किया गया। फायरिंग की इस घटना में किसी जवान के घायल होने की खबर नही हैं। वही घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी फायरिंग के कारणों की जांच कर रहे हैं।

फायरिंग का ये मामला दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के करलापाल स्थित सीएएफ कैंप की बताई जा रही है। बताया जा रहा हैं कि CAF में हेड कांस्टेबल के पद पर पोस्टेड एक जवान ने अपने सर्विस गन से एकाएक फायरिंग शुरू कर दी। CAF कैंप में हुए अंधाधुंध फायरिंग की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद दूसरे जवान मौके पर भागकर पहुंचे। बताया जा रहा हैं कि जवान ने करीब 30 राउंड गोलिया हवाई फायरिंग में बर्बाद कर दी। इसके बाद दूसरे जवानों ने उससे गन को छीनकर अलग किया गया। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी दिव्यांग पटेल ने इस घटना की पुष्टि की हैं। एसपी ने बताया कि अभी सिर्फ फायरिंग करने की शुरुआती जानकारी ही सामने आई है। अधिकारी फायरिंग मामले की जांच कर रहे हैं।

Back to top button