शिक्षक/कर्मचारी

पत्थलगांव के शिक्षकों को मिली चेकप्रथा से मुक्ति……अब बस एक क्लिक में खाते में पहुंचेगा वेतन….फेडरेशन की मुहिम ने दिखाया रंग

जशपुर 20 जनवरी 2022। पत्थगांव के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सालों बाद शिक्षकों को ना सिर्फ चेकप्रथा से आजादी मिल गयी है, बल्कि वक्त पर वेतन मिल जाने की सौगात भी मिली है। दरअसल अब पत्थलगांव विकासखंड में ट्रेजरी से ई-पेमेंट की सुविधा मिल गयी है। अब जैसे ही आहण व संवितरण अधिकारी उप कोषालय में बिल जमा करेंगे। पेमेट पास होने के बाद अब सीधे उनके खाते में वेतन चल जायेगा। इस बाबत आज निर्देश जारी कर दिया गया है।

दरअसल ई-पेमेंट के लिए सहायक शिक्षक फेडेरशन ने काफी मशक्कत की थी। कई दफा कलेक्ट व DEO को ज्ञापन सौंपा गया था। महीनों की गयी फेडरेशन की कोशिश के बाद अब आखिरकार मुहिम कामयाब हुई है और ई पेमेंट की व्यवस्था शुरू हो गयी है। दरअसल इससे पहले चेक के जरिये बैंकों में हर शिक्षक के खाते में राशि जमा करायी जाती थी, इससे ना सिर्फ शिक्षकों को वेतन मिलने में देरी होती थी, बल्कि कई-कई बार तो बैंक बंद होने या हड़ताल होने की स्थिति में वेतन मिलने में 10 तारीख तक गुजर जाता था। कई बार भ्रष्टाचार की भी शिकायतें आती थी। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष टिकेश्वर भोय और अन्य पदाधिकारियों ने ई पेमेंट व्यवस्था चालू होने पर अधिकारियों का आभार जताया है।

Back to top button