टॉप स्टोरीज़

मौत के बाद चंद्रमा पर गया शख्स, इतने मिनट बाद दोबारा जीवित हुआ और बताई चंद्रमा की हैरतअंगेज कहानी

नई दिल्ली 17 सितंबर 2023 आज हम आपको एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर हो सकता है आपको अपने कानों पर भरोसा न हो, जिसके बारे में पढ़कर आपको अपनी आंखों पर ऐतबार न आए। मगर यह घटना ब्रिटेन में घटी है, जहां मरने के बाद एक व्यक्ति फिर से जिंदा हो उठा। उसे फिर से जीवित देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल इस व्यक्ति की मौत हृदयाघात के कारण हुई। धड़कनें थम जाने से व्यक्ति की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे जीवित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सबकुछ विफल हो गया। डॉक्टरों ने व्यक्ति की जान बचाने के लिए कॉर्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। मगर कोई भी उपाय काम नहीं आया|

मृत घोषित किए जा चुके शख्स की धड़कनें मरने के करीब 7 मिनट बाद फिर से चल पड़ीं। यह देख डॉक्टर समेत अन्य सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद उसे फिर ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। हॉर्ट के ब्लॉकेज का ऑपरेशन किया गया और वह व्यक्ति दोबारा जीवित हो उठा। फिर से जिंदा होने के बाद शख्स ने हैरतअंगेज अनुभव साझा किया, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। व्यक्ति ने वह सबकुछ बताया जो हर इंसान जानना चाहता है कि मरने के बाद व्यक्ति के साथ क्या-क्या होता है। वह कहां जाता है। मौत का अनुभव आप भी व्यक्ति की जुबानी सुनिए।

मरने के बाद चंद्रमा और अंतरिक्ष की किया सैर

मरने वाले व्यक्ति ने बताया कि जब वह धरती से अलविदा हो चुका था यानि उसकी मौत हो चुकी थी तो इस दौरान उसने चंद्रमा और अंतरिक्ष की सैर की। वहां उसने उल्कापिंडों और चांद, सितारों को करीब से देखा। मरने के 7 मिनट बाद व्यक्ति की धड़कनें दोबारा वापस लौट आई थीं। उसने बताया कि इन्हीं सात मिनट में वह बहुत तेजी से चंद्रमा और अंतरिक्ष तक पहुंच गया। हर किसी के मन में यह जिज्ञासा होती है कि हमारे मरने के बाद क्या होता है? यह प्रश्न सदियों से बड़ा रहा है। क्या हमें स्वर्ग भेजा जायेगा? खैर इस मामले की पूरी सच्चाई कभी भी जान पाना संभव नहीं हो सकेगा। क्योंकि मौत रहस्यों से भरी पड़ी है। मगर जीवित व्यक्ति के काफी अनुभव मौत के रहस्यों से पर्दा उठा रहे हैं।

Back to top button