टॉप स्टोरीज़

यात्री ने फ्लाइट में बैठे हुए बनाया ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग का वीडियो….सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

चेन्नई 15 जुलाई 2023 भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को लॉन्च हुआ। लॉन्च होने के बाद यह चंद्रमा की कक्षा में भी सफलतापूर्वक स्थापित हो गया। 14 जुलाई को जब ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग हो रही थी तब भारतीयों के साथ-साथ पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी थीं।


यात्री के सामने उड़ान भर रहा था चंद्रयान
सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष की ओर छोड़ा गया। जब चंद्रयान तेज गति से उड़ान भर रहा था तब उसी दौरान चेन्नई से ढाका की ओर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी आसमान में थी। चंद्रयान-3 को आसमान में देखते ही फ्लाइट के पायलट ने सभी यात्रियों को बताया कि आपकी बांई तरफ इतिहास रचा जा रहा है। लोगों ने देखते ही इस ऐतिहासिक पल का वीडियो बना लिया। उनमें से एक यात्री ने अपनी विंडो सीट से इस पल को अपने मोबाइल पर कैप्चर कर लिया। बाद में उसने इसे ट्विटर पर शेयर भी किया।

Back to top button