CG- पुलिसकर्मियों का वेतन भत्ता बढ़ेगा? गृहमंत्री ने बताया बनायी गयी है कमेटी, कार्यवाही प्रक्रिया में है…

रायपुर 27 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ सकती है। राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी के लिए समिति का गठन किया है। विधानसभा में चातुरी नंद के सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि एक हाईलेवल कमिटी बनायी गयी है, जिनकी कार्यवाही प्रक्रिया में है।

दरअसल चातुरी नंद ने ये सवाल पूछा था कि पुलिसकर्मियोंके वेतन भत्तों में सुधार के लिए समिति का गठन किया गया है ? अगर कमेटी बनी है, तो उसमें कौन-कौन सदस्य हैं और समिति ने क्या निर्णय लिये हैं।

जवाब में विजय शर्मा ने बताया कि समिति एडीजी कल्याण पुलिस मुख्यालय की अध्यक्षता में की गयी है। कमेटी में गृह विभाग के प्रतिनिधि, पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक, योजना/प्रबंध, पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक/ उपपुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, पुलिस मुख्यालय, वित्त नियंत्रक, पुलिस मुख्यालय, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखाल पुलिस मुख्यालय और  सहायक पुलिस महानिरीक्षक लेखा कल्याण, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर हैं।

Related Articles