बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

प्राचार्य का सस्पेंशन रविवार की छुट्टी के दिन हुआ जारी… मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया निलंबन आदेश… कई गंभीर आरोप लगे थे प्राचार्य पर..

रायपुर 18 दिसंबर 2022। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राचार्य का निलंबन आदेश रविवार की छुट्टी के बावजूद जारी हो गया। बालोद दौरे पर स्कूली छात्रा ने प्राचार्य की शिकायत की थी, मुख्यमंत्री ने शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए, मौके पर ही प्राचार्य को सस्पेंड करने का आदेश दिया। शाउमावि पिनकापार, विकासखंड डौंडीलोहारा की प्राचार्य संगीता खोब्रागढ़े का निलंबन अवधि में मुख्यालय डीईओ कार्यालय बालोद किया गया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार की प्राचार्या संगीता खोबरागड़े को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। प्राचार्या के खिलाफ 12वीं की छात्रा हर्षिता यादव ने मुख्यमंत्री से शिकायत की और बताया कि प्राचार्या का व्यवहार बच्चों से ठीक नहीं है। स्थानांतरण होने के बाद भी प्राचार्या पद पर बनी हुई हैं और फीस भी ज़्यादा लेती हैं।

प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता संबंधी गंभीर आरोप थे। ज्यादा फीस लेने की शिकायत पर आंशिक रूप से राशि लौटायी गयी थी। खरीदी में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।

Back to top button