शिक्षक/कर्मचारी

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष का निलंबन निंदनीय….. शिव सारथी बोले: कर्मचारी हित में कार्य करने पर निलंबन,बर्खास्तगी है तानाशाही रवैया

बिलासपुर 17  फरवरी 2022। छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा को सम्बन्धित संयुक्त संचालक द्वारा निलंबन की कार्यवाही को निंदनीय बताते हुए शिक्षक नेता और छग सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश प्रमुख और संयोजक शिव सारथी ने एक बड़े संगठन नेता के खिलाफ कार्यवाही को अनुचित ठहराया है।

शिव सारथी ने कहा है कि आज प्रदेश का सहायक शिक्षक शासन प्रशासन से बुरी तरह प्रताड़ित व शोषित है जिसको न्याय दिलाने के लिए हम कर्मचारी नेताओ को बार बार शासन प्रशासन तक बात पहुंचना पड़ता है ताकि उनके समस्या का निराकरण हो सके पर उसके एवज में मात्र सरकारी डंडा चमकने के नाम पर नेताओ पर प्रशानिक कार्यवाही निंदनीय है।

छग सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिसकी घोर निन्दा करता है तथा संयुक्त संचालक दुर्ग सहित शिक्षा सचिव से श्री मनीष मिश्रा के निलंबन को तत्काल समाप्त करने कि मांग करता है।

Back to top button