हेडलाइन

सुबह पत्नी की हत्या की, रात में आरोपी पति की भी हो गयी मौत… वारदात के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार, थाने में ही बिगड़ी आरोपी की तबीयत, फिर अस्पताल में..

बेमेतरा 20 अप्रैल 2023। सुबह पत्नी की हत्या की और रात में आरोपी पति की भी मौत हो गयी। घटना बेमेतरा के साजा के धौराभाठा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक कृपा बारले ने अपनी पत्नी कविता बारले की नृशंस हत्या कर दी थी। रात में अचानक पुलिस कस्टडी में आरोपी पति की भी तबीयत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गयी।

घटना के बाद तरह तरह की बातें सामने आ रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। आरोपी मृतक ने अपनी पत्नी कविता के सर पर पत्थर मारकर हत्या किया था। बेमेतरा जिले के ग्राम धौराभाठा में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी की गुरुवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस हिरासत में आरोपी की तबियत खराब होने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

 19 अप्रैल को धौराभाठा गांव के रहने वाले कृपा बारले और उसकी पत्नी कविता बारले तालाब में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया और सिर को बुरी तरह से कुचल दिया। इससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया।

हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी हमेशा बीमार रहती थी, जिसके चलते वो परेशान हो गया था और कर्ज के तले दबा जा रहा था। कर्ज से उबरने के लिए वो घर बेचना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति को साजा पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस कस्टडी में ही आरोपी की तबीयत बिगड़ गयी और फिर उसकी मौत हो गयी।

Back to top button