टॉप स्टोरीज़

पत्नी के बीच रोज होती थी झगड़ा,….झगड़ा से बचने के लिए शख्स ने निकला अजीबो गरीब उपाय….

मऊ 29 अगस्त 2022 : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। जहाँ पर एक शख्स पत्नी से झगड़े के बाद 32 दिन से ताड़ के पेड़ पर चढ़ गया। वहीं, अब करीब 75 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शख्स को पेड़ से नीचे उतार लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बीते शनिवार को भी युवक को पेड़ से नीचे उतारने की कोशिश की थी, लेकिन आठ घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बावजूद पुलिस नाकाम रही। पेड़ पर चढ़ने वाले शख्स की पहचान मऊ जिले की दलित बस्ती के निवासी रामप्रवेश राम (42) के रूप में हुई है। रामप्रवेश पेड़ से ताड़ी निकालने का काम करता है। वहीं, सीजन खत्म होने पर वे मेहनत मजदूरी का काम करने लगा।

बताया जा रहा है कि 32 दिन पहले किसी बात को लेकर रामप्रेवश का पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद वे अपने परिवार को छोड़ कर ताड़ के पेड़ पर रहने लगा। इतना ही नहीं वे खाना, पीना, नहाना आदि भी पेड़ पर ही करने लगा। इसी बीच हर दिन उसे पेड़ से उतरने के लिए कहा जाता था, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला।

वहीं, रामप्रवेश के पेड़ पर रहने के कारण उसकी पत्नी को घर चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही साथ रामप्रवेश की इस हरकत से पूरा गांव परेशान हो उठा। दरअसल, ताड़ का पेड़ की ऊंचाई के कारण वहां से आसपास के घरों के आंगन साफ दिखाई देते थे, इससे घर में रहने वाली महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद रामप्रवेश की पत्नी ने रामप्रवेश को पेड़ से नीचे उतारने के लिए पुलिस की मदद ली।

हालांकि, पुलिस को भी आसानी से सफलता हासिल नहीं हुई। बताया जा रहा है कि रविवार को मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस की टीम ने करीब तीन घंटे की घेराबंदी करते हुए पेड़ के नीचे बिछाए हुए जाल पर जंप करवाकर युवक को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस द्वारा चार युवकों को पेड़ पर चढ़ाया गया, उन्होंने रामप्रवेश को नीचे बिछे जाल पर धकेला। इसके बाद नीचे गिरते ही पुलिस ने राम प्रवेश को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, रामप्रवेश की मेडिकल जांच करवाई जा रही है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button