टॉप स्टोरीज़

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर,इन फ़ोन में अब नहीं चला पाएंगे वॉट्सऐप…

नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2023 अगर आप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। आज से कई यूजर्स के लिए मेटा के इस पॉपुलर ऐप की सर्विस बंद ( WhatsApp not working) होने वाली है। आपको बता दें कि कंपनी पहले ही इस बात की जानकारी दे चुकी है कई यूजर्स के लिए 24 अक्टूबर से वॉट्सऐप का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। अगर आप भी मेटा के ऐसे यूजर्स की लिस्ट में हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आपका वॉट्सऐप भी काम करना बंद कर दे इससे पहले अपने डेटा का बैकअप ले लें।

वॉट्सऐप के मुताबिक जिन यूजर्स का स्मार्टफोन आज भी एंड्रॉयड OS 5.0 पर या फिर इससे पुराने वर्जन पर रन कर रहा है उसमें अब वॉट्सऐप नहीं चलेगा। इसी तरह अगर आप आईफोन चलाते हैं तो तो वॉट्सऐप चलाते रहने के लिए आपका आईफोन iOS 12 या फिर इससे ऊपर का होना चाहिए।

बता दें कि प्राइवेसी और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए वॉट्सऐ की तरफ से समय समय पर इस तरह के कदम उठाए जाते हैं। वॉट्सऐप पुराने एंड्रॉयड वर्जन में अपने कई फीचर्स का सपोर्ट देना बंद कर देता है। अगर आप भी पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर फोन चला रहे हैं तो इसे तुरंत अपडेट कर लें।

इन स्मार्टफोन पर काम नहीं करेगा वॉट्सऐप
Archos 53 Platinum
Samsung Galaxy S2
Huawei Ascend D1
Nexus 7
Samsung Galaxy Nexus
iPhone 5
iPhone 5c
Motorola Droid Razr
Grand S Flex ZTE
Grand X Quad V987 ZTE
HTC Desire 500
Huawei Ascend D
Samsung Galaxy Tab 10.1
HTC One
HTC Desire HD
Sony Xperia Z
LG Optimus G Pro
Asus Eee Pad Transformer
How to check device OS
HTC Sensation
Samsung Galaxy S
Sony Xperia S2
Motorola Xoom
Sony Ericsson Xperia Arc3
Acer Iconia Tab A5003
LG Optimus 2X
अपने फोन का एंड्रॉयड वर्जन इस तरह से चेक करें
अपने स्मार्टफोन पर सेटिंग्स ऐप को खोलें।
अब सेटिंग में अबाउट फोन सेक्शन में जाएं।
अब आपको सॉफ़्टवेयर जानकारी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आप यहां पर एंड्रॉयड वर्जन को चेक कर सकते हैं कि आपको फोन अभी कौन से वर्जन पर रन कर रहा है।

Back to top button